कनाडा में रोहित गोदारा गैंग का आतंक: पंजाबी सिंगर तेजी कहलों पर गोलीबारी की ली जिम्मेदारी; विरोधी गुटों की मदद करने का लगाया आरोप

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर 2025: कनाडा में भारतीय मूल के गैंगस्टरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, जहाँ एक बार फिर फायरिंग की बड़ी घटना सामने आई है। कुख्यात रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली है। गैंग ने दावा किया है कि उन्होंने जाने-माने पंजाबी आर्टिस्ट तेजी कहलों पर गोलीबारी करवाई है और उन्हें निशाना बनाने में सफलता मिली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी की इस घटना में तेजी कहलों के पेट में गोलियां लगी हैं।

रोहित गोदारा गैंग ने तेजी कहलों पर हमला करने का कारण भी स्पष्ट किया है। गैंग के अनुसार, तेजी कहलों उनके दुश्मनों को कई तरह से मदद पहुंचा रहे थे। गैंग का आरोप है कि कहलों उनके विरोधी गुटों को फाइनेंस (पैसा), वेपन (हथियार) और स्पॉट (लोकेशन की सूचना) करने जैसे कामों में शामिल थे। गैंगस्टरों ने साफ शब्दों में कहा है कि मुखबिरी और हमले की प्लानिंग करने के कारण ही तेजी कहलों को निशाना बनाया गया है।

इस घटना के बाद रोहित गोदारा गैंग ने एक बेहद गंभीर और खुली चेतावनी जारी की है। यह धमकी उन सभी लोगों के लिए है जो कथित “गद्दार” (तेजी कहलों) की मदद करने की कोशिश करेंगे। गैंग ने साफ कहा है कि अगर कोई भी तेजी कहलों के चक्कर में आकर उनके भाईयों की तरफ देखता है या उसे किसी भी तरह की फाइनेंशियल स्पॉटिंग करता है, तो उसके घर परिवार तक को नहीं बख्शा जाएगा। यह धमकी विशेष रूप से बिजनेसमैन, बिल्डर और हवाला व्यापारियों के लिए है।

Next Post

रॉड्रिगो पाज परेरा बने बोलीविया के नए राष्ट्रपति: PM मोदी ने दी बधाई, बोले- दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने की उम्मीद

Wed Oct 22 , 2025
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर 2025: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोलीविया के नए राष्ट्रपति चुने जाने पर रॉड्रिगो पाज परेरा को हार्दिक बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से ट्वीट कर भारत और बोलीविया के मैत्रीपूर्ण संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि […]

You May Like