डायने पैरी ने वीनस विलियम्स को किया इंडियन वेल्स से बाहर

इंडियन वेल्स, (कैलिफोर्निया) 06 मार्च (वार्ता) फ्रांस की टेनिस खिलाड़ी डायने पैरी ने सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन वीनस विलियम्स को पहले दौर के मुकाबले में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है।

फ्रांस की डायने पैरी ने गुरुवार को दो घंटे 21 मिनट तक चले मुकाबले में अमेरिका की वीनस को 3-6, 6-7 (4), 1-6 से हराया। इसी के साथ वीनस का बीएनपी परिबास ओपन 2026 में अभियान समाप्त हो गया। बीएनपी परिबास ओपन को इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के नाम से भी जाना जाता है।

वीनस विलियम्स ने इंडियन वेल्स में पदार्पण के 30 साल बाद की वापसी थी। उन्होंने पहली बार 1996 में 15 वर्ष की उम्र में इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। उन्हें इस टूर्नामेंट के एकल और युगल ड्रॉ में वाइल्ड कार्ड दिया गया था।

 

Next Post

मोदी की समझौतावादी नीतियों के कारण कमजोर हुई विदेश नीति : खरगे-राहुल

Fri Mar 6 , 2026
नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर अमेरिकी दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जिम्मेदार राष्ट्र के रूप में भारत ने अपने फैसले हमेशा खुद लिए हैं लेकिन इधर जिस तरह से अमेरिका के […]

You May Like

Play sound