गणतंत्र दिवस को लेकर सरवटे बस स्टैंड पर हुई बम थ्रेट मॉक ड्रिल

इंदौर. गणतंत्र दिवस पर शहर में होने वाले आयोजनों को देखते हुए सुरक्षा तैयारियों के तहत सरवटे बस स्टैंड पर बम थ्रेट को लेकर मॉक ड्रिल की गई. ड्रिल का उद्देश्य किसी आपात स्थिति या लावारिस संदिग्ध वस्तु मिलने पर तुरंत और सुरक्षित कार्रवाई के तरीकों का अभ्यास कराना रहा.

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके सिंह और पुलिस उपायुक्त राजेश व्यास के मार्गदर्शन में गुरुवार को बीडीडीएस टीम द्वारा सरवटे बस स्टैंड पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई. ड्रिल के दौरान बीडीडीएस प्रभारी खालिद मुश्ताक के नेतृत्व में टीम और थाना छोटी ग्वालटोली पुलिस स्टाफ ने बस स्टैंड के सुरक्षा कर्मचारियों के साथ मिलकर संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री मिलने की स्थिति में इलाके को सुरक्षित करने, लोगों को दूर रखने और समन्वय के साथ कार्रवाई करने का जीवंत अभ्यास किया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बस स्टैंड पर मौजूद स्टाफ, सुरक्षाकर्मियों और आम यात्रियों को भी आपात स्थिति में क्या करें और क्या न करें, इसकी जानकारी दी और सतर्क रहने की अपील की.

Next Post

ऑनलाइन ठगी की आड़ में ड्रग्स तस्करी: मोबाइल से मिले आपत्तिजनक वीडियो-फोटो

Thu Jan 22 , 2026
इंदौर. शहर में ऑनलाइन ठगी के एक मामले की पड़ताल के दौरान नशे के अवैध कारोबार से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. मोबाइल ऑन लॉक कर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले युवक के फोन से ड्रग्स तस्करी से जुड़े वीडियो और फोटो मिलने का दावा किया गया […]

You May Like