इंदौर: चंदननगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद का मामला सामने आया है, जहां घर खर्च के लिए पैसे मांगने पर पति ने पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पुलिस के मुताबिक सबनम (25), निवासी अंबानी नगर, दाहिमा मस्जिद के पास, सिरपुर ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी शादी को करीब पांच साल हो चुके हैं.
उसका पति बिलाल नुर जुआ-सट्टा खेलने का आदी है और कोई काम-धंधा नहीं करता. 16 दिसंबर की दोपहर करीब 12 बजे जब उसने घर खर्च के लिए पैसे मांगे तो पति गाली-गलौज पर उतर आया और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने लगा. पीड़िता का आरोप है कि गालियां देने से मना करने पर पति ने उसके मायके में पिता और भाई को फोन कर उनके साथ भी गाली-गलौज की. विरोध करने पर पति ने हाथ-थप्पड़ों से मारपीट की और जान से खत्म करने की धमकी दी. शिकायत पर चंदननगर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
