नवागत एसपी रजत सकलेचा ने संभाला कार्यभार

छतरपुर। जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के पश्चात उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं भी स्पष्ट कीं। एसपी ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही अपराधों पर नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर सख्ती और आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे आम जनता के साथ संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करें। साथ ही लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर भी जोर दिया।

नवागत एसपी ने यह भी कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा, जिससे लोगों का भरोसा और मजबूत हो सके।

Next Post

जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

Wed May 6 , 2026
सागर।प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल कल 7 मई 2026 को सागर जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल सागर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।निर्धारित […]

You May Like