नपाध्यक्ष ने किया नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन

सीहोर। वार्ड 19 स्थित वाल्मीकि नगर में नगर विकास को नई दिशा देते हुए लगभग 6 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन नपाध्यक्ष द्वारा सम्पन्न किया गया. नाली निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को गंदे पानी और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी तथा स्वच्छता व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र राजपूत, कमलेश राठौर, जितेंद्र चौरे, रतनलाल भैरवे, संजय कछवाय, शिव सिंह, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, जतन भैरवे, कैलाश कलोसिया, आनंद खरे, लखन पचवारिया, देव दिसावरी, राहुल परोचे, भारत भैरवे आदि उपस्थित थे.

Next Post

भर्ती परीक्षाओं में बार-बार फीस क्यों? MP युवा कांग्रेस ने छेड़ा वन टाइम फीस (OTF) अभियान

Tue May 19 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में राज्य स्तरीय “वन टाइम फीस” (ओटीएफ) अभियान की शुरुआत करते हुए भाजपा सरकार पर युवाओं और छात्रों की उपेक्षा का आरोप लगाया। संगठन ने कहा कि यह अभियान अब प्रदेशभर में जिला स्तर तक चलाया जाएगा […]

You May Like