जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

सागर।प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल कल 7 मई 2026 को सागर जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल सागर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल 06 मई 2026 को सायं 5.30 बजे भोपाल से प्रस्थान कर रात्रि 8.30 बजे सागर पहुंचेंगे तथा सागर में रात्रि विश्राम करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल 7 मई 2026 को प्रातः 9 बजे सर्किट हाउस, सागर में आमजनों से भेंट करेंगे वे प्रातः 10 बजे वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल दोपहर 12 बजे नवीन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, सागर में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में शामिल होंगे ।

Next Post

नौरादेही टाइगर रिजर्व में बाघिन N-6 चार शावकों के साथ दिखी

Wed May 6 , 2026
सागर। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े टाइगर रिजर्व वीरांगना रानी दुर्गावती (नौरादेही) टाइगर रिजर्व से फिर खुशखबरी आई है. यहां बाघिन N-6 चार शावकों के साथ कैमरे में कैद हुई है. जबकि पिछले एक महीने से N-6 को लापता बताए जा रहा था और उसके कॉलर आईडी के सिग्नल न […]

You May Like