
मंडला। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज मंडला लोकसभा क्षेत्र के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की सुपुत्री के विवाह-पूर्व आयोजित पारिवारिक समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुलस्ते परिवार को शुभकामनाएं देते हुए आगामी वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं परिवारजन भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया और उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।
