ग्राम कचनारिया में निकली हरियाली कलश यात्रा

सीहोर।जन अभियान परिषद एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा हरियाली अमावस्या के अवसर पर ग्राम कचनारिया में हरियाली कलश यात्रा निकाली गई. इस अवसर पर नवांकुर सखियों को बीज रोपित थैलियों का वितरण किया गया. साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों और ग्रामवासियों ने हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण के नारे भी लगाए. भादर सिंह मेवाड़ा ने कहा कि भारतीय संस्कृति ही विश्व की एकमात्र संस्कृति है जिसमें पशु, पक्षियों, पेड़-पौधों से लेकर प्रकृति की पूजा की जाती है. ब्लॉक समन्वयक प्रदीप सिंह सेंगर ने कहा कि नवांकुर सखियों के माध्यम से ग्राम को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा.

Next Post

एसडीईआरएफ अलर्ट, गुना में दो महिलाएं और भोपाल में सात लोग बचाए

Thu Aug 13 , 2026
भोपाल। प्रदेश में लगातार हो रही अतिवृष्टि और नदियों-जलाशयों के बढ़ते जलस्तर के बीच राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (एसडीईआरएफ) की टीमें लगातार अलर्ट मोड पर हैं। बुधवार को विभिन्न जिलों में जलभराव और तेज बहाव में लोगों तथा पशुओं के फंसे होने की सूचनाओं पर एसडीईआरएफ ने तत्काल राहत […]

You May Like