रूस यूरोप के साथ युद्ध नहीं चाहता-पुतिन

मॉस्को 30 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस यूरोप के साथ युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अगर ऐसा होता है तो वह इसके लिए तैयार है। यह बात श्री पुतिन ने गुरुवार को मॉस्को में रूस-अफ्रीका शिखर सम्मेलन के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।

उन्होंने कहा कि रूस यूरोप के साथ युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अगर ऐसा होता है तो वह इसके लिए तैयार है। श्री पुतिन ने कहा, “सबसे पहले, हम तैयार हैं, लेकिन हम यूरोप के साथ कोई युद्ध नहीं चाहते।”

उन्होंने चेतावनी दी कि रूस और यूरोप के बीच सीधे टकराव में कोई नहीं जीतेगा और यूरोपियन नेताओं से ऐसे टकराव के नतीजों को न भूलने की अपील की। श्री पुतिन ने कहा, “अगर यह बहुत आगे बढ़ गया, तो कोई भी नहीं जीतेगा। किसी को यह नहीं भूलना चाहिए।”

राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि यूरोपीय संघ के नेता रूस को सामरिक रुप से हराने में विफल रहे है और 2030 तक उनके ऐसा करने की संभावना कम है।

 

Next Post

राजस्थान में पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में सरपंच पदों के लिए मतदान शुरु

Fri Oct 30 , 2026
जयपुर, 30 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत 3626 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए मतदान शुक्रवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरु हो गया। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार सरपंच पदों के लिए मतदान आज सुबह सात बजे शांतिपूर्ण […]

You May Like