शहीद पुलिस कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

टीकमगढ़। मंगलवार को पुलिस परेड ग्राउंड में शहीद स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन स्थित शहीद प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ।

कलेक्टर विवेक श्रोतिय और एसपी मनोहर सिंह मंडलोई सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने देश की सुरक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों, टीकमगढ़ एसडीओपी राहुल कटरे और जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने भी शहीदों को सलामी दी। इस दौरान एक परेड का आयोजन कर वीर सपूतों को याद किया गया। एएसपी विक्रम सिंह ने शहीद स्मरण दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि 21 अक्टूबर 1959 को लहद्दाख में चीनी सेना के हमले में सीआरपीएफ अधिकारी करम सिंह अपने 20 साथियों के साथ देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। इसी घटना की याद में हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस विभाग शहीद स्मरण दिवस मनाता है।

Next Post

जीएसटी में कटौती से खुदरा परिधान कारोबार को बल: क्रिसिल

Tue Oct 21 , 2025
नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (वार्ता) क्रिसिल रेटिंग्स ने एक विश्लेषण के आधार पर कहा है कि जीएसटी दरों में संशोधन से परिधानों का खुदरा व्यवसाय करने वाली इकाइयों के कारोबार में लगभग दो प्रतिशत का अतिरिक्त लाभ मिलेगा और उनका परिचालन राजस्व लगातार दूसरे वित्त वर्ष में 13-14 प्रतिशत के […]

You May Like