खरीफ के रकबे में जबर्दस्त इजाफा, मोटे अनाज ने लगाई छलांग

नयी दिल्ली,15 सितंबर (वार्ता) इस साल खरीफ की फसल शानदार होने जा रही है। कृषि मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते साल की तुलना में इस साल खरीफ की बुवाई 37 लाख हेक्टेयर अधिक हुयी है।

मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस साल धान का रकबा बीते साल की तुलना में 8.45 लाख हेक्टेयर अधिक है। मगर इस साल मोटे अनाज ने बाजी मारी है । मोटे अनाज यानी ज्वार, बाजरा, मक्का, रागी जैसी फसलों का रकबा 12.17 लाख हेक्टेयर अधिक हो गया है।

दलहन और गन्ने का रकबा भी बढ़ा है मगर तिलहन, कपास में बुवाई कमजोर चल रही है। अरंडी और रामतिल पहले की तुलना में बेहतर बने हुए हैं। तूर या अरहर और मूंग का रकबा कम बना हुआ है जबकि उड़द में रकबा पहले से बेहतर हुआ है।

Next Post

एयरपोर्ट रोड पर भीषण ट्रक हादसा, कई की मौत, ट्रक को भीड़ ने लगाई आग

Mon Sep 15 , 2025
इंदौर. एयरपोर्ट रोड स्थित शिक्षक नगर में सोमवार रात सड़क हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार ट्रक ने राह चलते 10–15 लोगों को कुचल दिया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक 4 से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, घायलों को […]

You May Like