
सीधी।कलेक्टर विकास मिश्रा ने जिला चिकित्सालय का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्वच्छता, डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार, आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क सेवाएं तथा भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।कलेक्टर ने मरीजों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक सुधार तत्काल करने के निर्देश दिए।
इस दौरान तहसीलदार गोपद बनास राकेश शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बविता खरे एवं सिविल सर्जन डॉ. एस.बी. खरे उपस्थित रहे।
