नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को 51 नवविवाहित बेटियों को उनके पहले करवाचौथ के अवसर पर एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक और करवाचौथ किट प्रदान की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बेटियों को प्रथम करवाचौथ की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी, समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने बेटियों से आत्मीय संवाद किया और उनके परिवारों तथा वैवाहिक जीवन के अनुभवों के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने बेटियों को भरोसा दिलाया कि वह हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी हैं। उन्होंने कहा, “दिल्ली की हर बेटी की बड़ी बहन के रूप में मैं उसके साथ खड़ी हूं। किसी भी परेशानी में घबराएं नहीं, अपनी बात खुलकर बताएं। आप अकेली नहीं हैं, आपकी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाएगा।”
उन्होंने बेटियों को आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने, अपनी पहचान बनाने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बेटियों का सुख, सम्मान और आत्मनिर्भरता सर्वोपरि है। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि उन्हें हर परिस्थिति में सम्मान, सुरक्षा और सहयोग का एहसास हो।
इन सभी बेटियों का विवाह लाडली फाउंडेशन की ओर से इस वर्ष मार्च में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में कराया गया था। सामूहिक विवाह के बाद प्रथम करवाचौथ पर प्रत्येक बेटी को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता और करवाचौथ किट प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य नवविवाहित बेटियों को आर्थिक संबल देने के साथ उनके जीवन के इस विशेष अवसर को यादगार बनाना है।
Next Post
पंजाबी परिषद समिति का 14वां सामूहिक करवा चौथ पूजन कल सनातन धर्म मंदिर में होगा
Wed Oct 28 , 2026
ग्वालियर: करवा चौथ पूजन की तैयारी को लेकर पंजाबी परिषद समिति ग्वालियर की आज एक अहम बैठक रखी गई जिसमें पिछले 13 वर्षों से अभूतपूर्व सफलता के साथ कराए जाने वाले सामूहिक करवा चौथ को इस वर्ष भी समिति द्वारा विधि विधान से मनाने का निर्णय लिया गया। ब्राह्मणों द्वारा […]

You May Like
-
2 years ago
पांच रुपए में खुलेआम बिक रहा है जहर
-
10 months ago
टी20 वर्ल्ड कप में न चुने जाने पर शांत हैं गिल
