भक्ति की सबसे बड़ी डिपॉजिट दंपति ने राम नाम बैंक में जमा किए 2.22 करोड़ नाम

महोबा।बरामनवमी पर आस्था का अनूठा उदाहरण सामने आया है, जहां महोबा निवासी जगदीश प्रसाद मिश्रा ने अपनी पत्नी के साथ ‘राम नाम बैंक’ में 2 करोड़ 22 लाख ‘राम’ नाम जमा किए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने राम नाम लिखने की शुरुआत की थी और अब तक कुल 3.28 करोड़ बार ‘राम’ लिख चुके हैं।

‘राम नाम बैंक’ में बैंक जैसी ही प्रक्रिया अपनाई जाती है। समिति द्वारा भक्तों को पुस्तक और पेन दिए जाते हैं, जिनमें वे ‘राम’ लिखते हैं। इसके बाद जमा करने पर इसे ‘राम धन’ के रूप में दर्ज किया जाता है और प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाता है। अब तक इस अनूठी पहल से 328 खाताधारक जुड़ चुके हैं।

इस पहल की शुरुआत जनवरी 2022 में कोरोना काल के बाद की गई थी। उद्घाटन के समय कई संतों की उपस्थिति में इसकी शुरुआत हुई थी। इसके बाद से ही लोगों में राम नाम लेखन को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है।

अब यह पहल बुंदेलखंड से निकलकर अन्य क्षेत्रों तक पहुंच चुकी है। दतिया, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़ के साथ-साथ दिल्ली और नेपाल से भी श्रद्धालु यहां आकर राम नाम लिखकर जमा कर रहे हैं। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष पवन मिश्रा ने जगदीश मिश्रा का सम्मान कर उन्हें ‘राम धन’ जमा करने का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।

Next Post

शिवपुरी मे सड़क हादसों में 2 की मौत

Fri Mar 27 , 2026
शिवपुरी। जिले के देहात और पिछोर थाना क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में अज्ञात वाहनों की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा बुधवार शिवपुरी-झांसी लिंक रोड पर मछली फार्म के पास हुआ, जहां बलारी माता मंदिर […]

You May Like

Play sound