घायल सेना के जवान की इलाज के दौरान मौत

भोपाल: कोहेफिजा इलाके के द्रोणाचल मिल्टी परिसर में बाइक फिसलने से घायल सेना के एक जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई. जवान के परिजन शव लेकर आर्मी के अधिकारियों की मदद से भागलपुर बिहार चले गए, जहां अंतिम संस्कार किया गया.जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय नीरज कुमार यादव थ्री ईएमई सेंटर में रहते थे. नीरज सेना में जवान थे. बीते 17 मार्च को उनके साथ हादसा उस दौरान हुआ.

जब वह दोपहर के समय द्रोणाचल मल्टी एरिये में बाइक से जा रहे थे, तभी उनकी बाइक फिसल गई और वह सड़क पर गिर गए. हादसे के दौरान नीरज को गंभीर चोट आई. लोगों की मदद से उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को दोपहर के समय उन्होंने अंतिम सांस ली. घटना की जानकारी आर्मी में तैनात उनकी बटालियन के अधिकारियों को दी गई. कोहेफिजा थाना पुलिस ने सैनिक के शव का पीएम कराने के बाद परिजनों और अधिकारियों को सौंप दिया.

Next Post

दिल्ली के उत्तम नगर में कड़े पहरे के बीच मुस्लिम समुदाय ने अदा की ईद की नमाज

Sat Mar 21 , 2026
नई दिल्ली, 21 मार्च (वार्ता) दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में शनिवार को भारी सुरक्षा बल की तैनाती के बीच ईद-उल-फितर का त्योहार सादगी के साथ मनाया गया। उत्तम नगर इलाके में स्थानीय संघर्ष में एक व्यक्ति की जान चली गई थी और सांप्रदायिक तनाव फैल गया था। एक अधिकारी […]

You May Like