
श्योपुर : श्योपुर के बमोरी गांव में रविवार सुबह करीब 5 बजे दो चीते पशुपालक सोमला वीर सिंह की टपरी में घुस आए और वहां बंधे दो बछड़ों को मार डाला। उस समय सोमला अपनी पत्नी के साथ उसी टपरी में खटिया पर सो रहे थे, चीतों को देखकर दोनों भागकर जान बचा पाए। गांववालों ने टॉर्च जलाई तो चीते शिकार करते दिखे। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत है और ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने, चीतों की 24 घंटे निगरानी और पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है। सीसीएफ उत्तम कुमार शर्मा के अनुसार उन्हें चीतों के शिकार की जानकारी नहीं है।
