कट्टा लेकर बीएमओ के केबिन में घुसा ड्रेसर, निलम्बित किया, मामला दर्ज

शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक ड्रेसर वेतन नहीं मिलने पर बीएमओ के केबिन में कट्टा लेकर घुस गया। उसने बीएमओ को डराया धमकाया। इतना ही नहीं वह पूरे अस्पताल में कट्टा हाथ में लेकर घूमता रहा जिससे दहशत फैल गई। बीएमओ ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। मामले में कार्रवाई करते हुए सीएमएचओ डॉ संजय ऋषिश्वर ने ड्रेसर को निलंबित कर दिया है। साथ ही पुलिस ने बीएमओ की शिकायत पर से मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

77 वर्ष की हुयी हेमा मालिनी

Thu Oct 16 , 2025
मुंबई, 16 अक्टूबर (वार्ता) बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हेमा मालिनी आज 77 वर्ष की हो गयी। 16 अक्टूबर 1948 को तमिलनाडु के आमानकुंडी में जन्मीं हेमा मालिनी की मां जया चक्रवर्ती फिल्म निर्माता थीं। हेमा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चेन्नई से पूरी की। वर्ष 1961 में हेमा मालिनी को एक […]

You May Like