लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिये कार्ययोजना बनेगी: कलेक्टर

ग्वालियर: अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उत्पीड़न से संबंधित जिन प्रकरणों की पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज हुई हैं। ऐसे सभी लंबित प्रकरणों में चालान पेश करने की कार्रवाई जल्द से जल्द की जाएगी। साथ ही लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिये कार्ययोजना बनेगी। इसकी सूची समिति को भेजें, जिससे पीडित लोगों को शासन के प्रावधानों के तहत आर्थिक राहत मंजूर की जा सके। इस आशय के निर्देश कलेक्टर रुचिका चौहान ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक में दिए। बैठक में विधायक मोहन सिंह राठौर भी मौजूद थे।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा कि लंबित प्रकरणों को निराकृत कराने के लिये एसओपी तैयार करें। साथ ही न्यायालयों में पुख्ता साक्ष्य रखकर मजबूती के साथ पैरवी की जाए, जिससे दोषियों को दण्ड मिल सके। उन्होंने एससी व एसटी के लोगों को जल्द राहत दिलाने के लिये भ्रमित करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश भी बैठक में दिए। कलेक्टर ने पुलिस की अजाक शाखा एवं अनुसूचित जाति व जनजाति विभाग की संयुक्त टीम गठित कर लोगों को भ्रमित करने वाले लोगों को पकड़ने के लिये कहा।

Next Post

अकेला पाकर जीजा ने ही कर दिया साली के साथ दुष्कर्म

Sat Jan 24 , 2026
ग्वालियर: थाटीपुर थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय नवविवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि जब पीड़िता का पति घर से बाहर था, तभी उसके रिश्तेदारी में आने वाले जीजा ने घर पर पहुंचकर […]

You May Like