अकेला पाकर जीजा ने ही कर दिया साली के साथ दुष्कर्म

ग्वालियर: थाटीपुर थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय नवविवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि जब पीड़िता का पति घर से बाहर था, तभी उसके रिश्तेदारी में आने वाले जीजा ने घर पर पहुंचकर धमकाते हुए उसके साथ जबरन यह कृत्य किया. घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई. दो दिन बाद पति के लौटने पर पीड़िता ने पूरा घटनाक्रम साझा किया, जिसके बाद परिवार ने थाने जाकर मामला दर्ज कराया.

थाटीपुर पुलिस के अनुसार मामला थाटीपुर क्षेत्र की 60 फ़ुटा रोड के पास स्थित आवास का है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी की पहचान पीड़िता के जीजा के रूप में हुई है. जिसको गिरफ़्तार कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान तथा अन्य आवश्यक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. विधिक प्रक्रिया के तहत मेडिकल परीक्षण, स्पॉट निरीक्षण और अन्य फोरेंसिक साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है ताकि केस को मज़बूती से न्यायालय में प्रस्तुत किया जा सके.

Next Post

विधानसभा अध्यक्ष ने किया मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का शुभारंभ

Sat Jan 24 , 2026
ग्वालियर: विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आदित्यपुरम कॉलोनी में 75 लाख से बनाई गई मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण किया। संजीवनी क्लीनिक के शुभारंभ के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जय प्रकाश राजौरिया, पार्षद रेखा त्रिपाठी, ममता शर्मा, मंजुलता कुशवाह सहित अशोक जैन, जबर सिंह, मुलायम सिंह […]

You May Like