खाली दुकान में फंदे पर लटका मिला युवक, हाथ पर गुदा है सतीश

उज्जैन। शहर में आत्महत्या के मामले में निरंतर बढ़ते ही जा रहे हैं। इसी क्रम में महाकाल मंदिर क्षेत्र अपंग आश्रम के पास रविवार सुबह खाली दुकान में रस्सी के फंदे पर एक युवक की लाश लोगों द्वारा देखी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पास पहचान का कोई दस्तावेज नहीं मिला है। मर्ग कायम कर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि अपंग आश्रम के पास कुछ दुकानें खाली पड़ी हुई हैं। सुबह एक दुकान में युवक फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक युवक कुछ दिनों से क्षेत्र में भिक्षावृत्ति कर रहा था। रात में भी वह कुछ लोगों से पैसे मांग रहा था। लेकिन उसका नाम-पता मालूम नहीं है। पुलिस के अनुसार शव को फंदे से उतारा गया। उसके पास से पहचान का कोई दस्तावेज नहीं मिला है। लेकिन हाथ पर सतीश और राधे-राधे गुदा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है। आसपास के थाना क्षेत्रों से गुमशुदा लोगों की जानकारी मांगी गई है। पहचान नहीं होने पर पोस्टमार्टम के बाद शव दफना दिया जाएगा।

Next Post

इंदौर से उज्जैन आ रही यात्री बस रात 1.30 बजे पलटी

Sun Jun 28 , 2026
उज्जैन। शनिवार रविवार रात 1.30 बजे इंदौर उज्जैन मार्ग पर यात्री बस अनियंत्रित होने के बाद पलटी खा गई। बस में सवार 6 यात्री गंभीर घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। 14 को मामूली चोट लगी थी जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ […]

You May Like