भारतीय विदेश व्यापार संस्थान को गिफ्ट सिटी गांधीनगर में नए परिसर खोलने की स्वीकृति

नई दिल्ली (वार्ता) केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राजधानी स्थित भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) को गांधीनगर, गुजरात में एक नया शैक्षणिक परिसर स्थापित करने की मंजूरी दे दी है।

मंत्रालय की सोमवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार आईआईएफटी के इस प्रस्ताव को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की शर्तों को पूरा करने के आधार पर मुख्य परिसर से दूर गुजरात के गिफ्ट सिटी में नया परिसर स्थापित करने की स्वीकृति दी गई है। आईआईएफटी को डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त है।

प्रस्ताव के अनुसार आईआईएफटी गिफ्ट सिटी गांधीनगर में 3 साल में 1000 विद्यार्थियों के अध्ययन अध्यापन की सुविधा का विकास करेगा। वहां संबंधित क्षेत्र के विभिन्न विषयों के पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आईआईएफटी को यह मंजूरी हासिल करने में मिली सफलता के लिए बधाई दी है।

श्री गोयल ने कहा है कि नए परिसर के खुलने से संस्थान को अंतरराष्ट्रीय कारोबार में अपना मुख्य एमबीए पाठ्यक्रम शुरू करने के साथ-साथ अल्पकालिक प्रशिक्षण और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के क्षेत्र में अनुसंधान कार्यक्रम चलाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

उन्होंने कहा कि इससे भारत को निर्यात का एक बड़ा केंद्र बनाने में बड़ी मदद मिलेगी।

Next Post

सीतारमण ने विकसित भारत 2027 के लिए मोदी के विजन पर दिया जोर

Tue May 6 , 2025
मिलान (वार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यहां एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की 58वीं वार्षिक बैठक में गवर्नर्स के बिजनेस सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास गाथा और विकसित भारत 2047 के लिए उनके विजन पर जोर दिया। श्रीमती सीतारमण […]

You May Like