मिलान (वार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यहां एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की 58वीं वार्षिक बैठक में गवर्नर्स के बिजनेस सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास गाथा और विकसित भारत 2047 के लिए उनके विजन पर जोर दिया।
श्रीमती सीतारमण ने कहा कि एडीबी भारत की विकास यात्रा में एक मूल्यवान भागीदार है। उन्होंने एडीबी के अधिक सक्रिय, चुस्त, साहसी और ग्राहक-केंद्रित विजन का समर्थन किया।
उन्होंने कहा कि ये विशेषताएं समृद्ध, समावेशी, लचीले और टिकाऊ एशिया और प्रशांत की ओर हमारी सामूहिक यात्रा में महत्वपूर्ण हैं।
