नॉर्वे शतरंज के आठवें दौर में हिकारू ने गुकेश को हराया

नॉर्वे शतरंज के आठवें दौर में हिकारू ने गुकेश को हराया

स्टवान्गर, 04 जून (वार्ता) नॉर्वे शतरंज 2025 के आठवें दौर में अमेरिका के ग्रैंड मास्टर हिकारू नाकामुरा ने मौजूदा विश्व चैंपियन डोमराजू गुकेश को हराया।

नाकामुरा ने शुरुआत में ही जोरदार हमला करके बढ़त हासिल की और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गुकेश के खिलाफ जीत हासिल करने में सफल रहे। इस जीत के साथ नाकामुरा ने पूरे तीन अंक प्राप्त किए।

इस बीच, अर्जुन एरिगैसी और फैबियानो कारुआना ने एक लंबा और कड़ा मुकाबला खेला। ऐसा लग रहा था कि कारुआना का पलड़ा भारी रहेगा। कारुआना ने एक निर्णायक गलती की जिसका फायदा अर्जुन एरिगैसी ने उठाकर पूरे तीन अंक जीत कर फिर से खिताबी दौड़ में वापसी कर ली है।

टूर्नामेंट के अभी दो दौर शेष हैं। गुकेश 11.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। नाकामुरा 12.5 अंक के साथ अभी भी शीर्ष पर हैं। जबकि कार्लसन आर्मागेडन में वेई यी से हारकर 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। एरिगैसी 10.5 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

महिला वर्ग में कोनेरू हम्पी ने सरसादत खादेमालशारीह के खिलाफ जीत दर्ज कर पूरे तीन अंक हासिल किए। वहीं शाली ने जू वेनजुन को हराकर महिला विश्व चैंपियन पर अपनी पहली जीत दर्ज की।

Next Post

अल्काराज, स्वियातेक और सबालेंका फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में

Wed Jun 4 , 2025
पेरिस, 04 जून (वार्ता) विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी और मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने बुधवार को अमेरिका के टॉमी पॉल को हराकर फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गये है। वहीं महिला वर्ग में पोलैंड की स्टार इगा स्वियातेक और विश्व की नवंबर वन टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका […]

You May Like