पेरिस, 04 जून (वार्ता) विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी और मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने बुधवार को अमेरिका के टॉमी पॉल को हराकर फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गये है। वहीं महिला वर्ग में पोलैंड की स्टार इगा स्वियातेक और विश्व की नवंबर वन टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने भी अगले दौर में जगह बना ली हैं।
स्पेन के दिग्गज अल्काराज ने टॉमी पॉल पर एक घंटा 34 मिनट तक चले मुकाबले में 6-0, 6-1, 6-4 से शानदार जीत दर्ज रोलांड-गैरोस में लगातार तीसरे सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सेमीफाइनल में अल्कराज का सामना इटली के लोरेंजो मुसेटी से होगा। इटली के टेनिस खिलाड़ी लोरेंजो मुसेटी ने फ्रेंच ओपन में अमेरिका को टियाफो को 6-2,4-6, 7-5, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मुसेटी ने पहली बार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।
वहीं महिला वर्ग में पोलैंड की स्टार टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की एलीना स्वितोलिना को 6-1, 7-5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में स्वियातेक का मुकाबला बेलारुस की आर्यना सबालेंका से होगा। सबालेंका ने चीन की किनवेन झेंग को 7-6, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की है।

