यमन में अमेरिका के ड्रोन हमले में अल-कायदा के दो आतंकवादी मारे गए

सना, 30 नवंबर (वार्ता) यमन में मारिब प्रांत के पूर्व में अल वादी जिले के अल-हुसून इलाके में शनिवार को एक अमरीकी ड्रोन हमले में अल-कायदा के दो कथित आतंकवादी मारे गए।

एक स्थानीय सरकारी सुरक्षा सूत्र ने यह जानकारी दी है।

सूत्र ने कहा कि दोनों युवक अल-वादी ज़िले के थे, लेकिन उन्होंने अपने नाम नहीं बताए।

यह हमला यमन में चल रहे आतंकवाद निरोध अभियान के बीच हुआ, जहाँ अमरीकी ड्रोन ने समय-समय पर उन लोगों को निशाना बनाया है जिनके बारे में माना जाता है कि वे अल-कायदा समेत आतंकवादी समूह से जुड़े हैं।

इस घटना के बारे में न तो अमेरिका और न ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यमन सरकार ने कोई आधिकारिक बयान जारी किया है।

मारिब, एक रणनीतिक और तेल से भरपूर प्रांत है, जो यमन सरकार के नियंत्रण में है। 2014 के आखिर में गृह युद्ध शुरू होने के बाद से अल-कायदा और हूती संगठनों ने प्रांत में अपनी गतिविधियां बढ़ाने की कोशिश की है।

 

Next Post

भाजपा नेताओं ने एसआईआर के तहत घर-घर जाकर चलाया महाजनसंपर्क अभियान

Sun Nov 30 , 2025
ग्वालियर: भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एसआईआर अभियान के तहत घर-घर पहुंचकर एवं बूथ स्तर पर पहुंचकर एसआईआर फार्म को लोगों को सौंपे और क्षेत्रवासियों के फार्म भरवाने एवं फार्म संबंधित समस्याओं को निवारण किया।इस दौरान उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के हेमसिंह परेड स्थित […]

You May Like

मनोरंजन