भाजपा नेताओं ने एसआईआर के तहत घर-घर जाकर चलाया महाजनसंपर्क अभियान

ग्वालियर: भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एसआईआर अभियान के तहत घर-घर पहुंचकर एवं बूथ स्तर पर पहुंचकर एसआईआर फार्म को लोगों को सौंपे और क्षेत्रवासियों के फार्म भरवाने एवं फार्म संबंधित समस्याओं को निवारण किया।इस दौरान उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के हेमसिंह परेड स्थित में वार्ड क्रमांक-53, बूथ क्रमांक-211 में, गौमती की फडी स्थित सखी बिहार कॉलोनी में वार्ड क्रमांक 48, बूथ क्रमांक 209 पर, कम्पू स्थित निम्बालकर की गोठ में वार्ड क्रमांक 46 के बूथ क्रमांक 148 में तथा गुढी गुढा स्थित ईश्वर बिहार कॉलोनी, प्रजापति मोहल्ला में वार्ड क्रमांक 55, बूथ क्रमांक 252 पर पहुंचकर एसआईआर अभियान के तहत निरीक्षण किया और लोगों की एसआईआर फार्म के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर उद्यानिकी मंत्री कुशवाह ने ने लोगों से वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने, संसोधन कराने और सत्यापन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एसआईआर फॉर्म सौंपकर ये सुनिश्चित किया है कि हर पात्र नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में सही तरीके से दर्ज हो जाए। उन्होंने लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने की अपील की और कहा कि प्रत्येक नागरिक का मत देश की दिशा तय करता है।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अमर कुटे, मण्डल अध्यक्ष प्रिंस मझवार, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, जिला मंत्री नवीन परांडे, बूथ अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह कुशवाह, बूथ अध्यक्ष सचिन कुशवाह, बूथ अध्यक्ष नरेश प्रजापति, गौरव वाजपेयी आदि उपस्थित रहे।वहीं पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने अटल विहारी वाजपेयी मंडल के वार्ड क्रमांक 43 के बूथ क्रमांक 112 व 113 पर घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर नागरिकों के फार्म भरकर जमा करने का आग्रह किया। वहीं वार्ड क्रमांक 37 के बूथों पर पहुंच कर जिला मंत्री एवं पूर्व पार्षद धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा एवं जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी ने बीएलओ के साथ मिलकर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में सहयोग किया।

Next Post

जेयू ने सेंट्रल जोन यूथ फेस्ट में जीता ओवरऑल पाँचवाँ रनर-अप खिताब

Sun Nov 30 , 2025
ग्वालियर: एमजीएम महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी के तत्वावधान में भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा आयोजित 39वाँ सेंट्रल जोन युवा उत्सव में जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर की 50 सदस्यीय टीम ने 18 विधाओं में दमदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए तथा ओवरऑल पाँचवाँ रनर-अप बनकर महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की। दल का नेतृत्व […]

You May Like