प्रथम खेलो इण्डिया बीच गेम्स में MP के 39 खिलाड़ी दिखायेंगे जौहर

भोपाल।भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में एमपी के खिलाड़ी भी अपना जौहर दिखाएंगे. देश में पहली बार 9 से 24 मई तक प्रथम खेलो इण्डिया बीच गेम्स का आयोजन हो रहा है. घोघला द्वीप में खेल प्रतियोगिता कराई जा रही है. जिसमें प्रदेश के 39 खिलाड़ी और 11 आफीशियल्स सहित कुल 50 सदस्यीय दल प्रतिभागिता करेगा. खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मध्यप्रदेश दल के खिलाड़ियों को शुभकामनाऐं दी है.

प्रथम खेलो इण्डिया बीच गेम्स कुल 08 खेल शामिल है. जिसमें सेपक ताक्रो, पेंचक सिलाट, बीच कबड्डी, ओपन वॉटर स्विमिंग, बीच व्हॉलीबाल और बीच सॉकर शामिल है. इसके साथ ही प्रतियोगिता में मल्लखम्ब और टग आफ वार डेमो स्पोर्ट्स के रूप में शामिल हैं.

Next Post

आखिरकार ब्लैैक लिस्टेड होंगे चार वेयर हाउस

Mon May 19 , 2025
सीहोर. प्रमुख समाचार पत्र नवभारत में खबर प्रकाशित होने के बाद सक्रिय हुए जिला प्रशासन ने गेहूं खरीदी कार्य में लापरवाही बरतने वाले चार वेयर हाउस उपार्जन केन्द्रों को ब्लैक लिस्ट करने के लिए भंडार गृह निगत के प्रबंध संचालक को पत्र लिखा है. कलेक्टर बालागुरू के ने गेहूं उपार्जन […]

You May Like