प्लाट बेचने के नाम पर 15.35 लाख ऐंठे

जबलपुर: करमेता स्थित प्लाट बेचने के नाम पर 15.35 लाख रूपए की धोखाधड़ी की गई है जिसको लेकर पीडि़त ने मामले की शिकायत माढ़ोताल थाने एवं पुलिस अधीक्षक से की है।
शिकायतकर्ता संदीप सोनी पिता स्व राजेन्द्र सोनी, निवासी जयप्रकाश नगर, अधारताल ने बताया कि वर्ष 2015 में सुशील दुबे निवासी प्रोफेसर कॉलोनी करमेेता के सम्पर्क में आया, सुशील दुबे ने बताया कि करमेता में 25 डिसमिल भूमि है, जिसको बेचना है। उक्त भूमि के भूस्वामी तपनदास निवासी कंचनबिहार विजयनगर है।

उक्त भूमि का सौदा 20,47,000 रूपए में तपनदास एवं सुशील दुबे से तय हुआ। 5 सितम्बर 2015 को स्टाम्प पेपर पर एग्रीमेंट हुआ कि उक्त 25 डिसमिल भूमि को उसे विक्रय किए जाने अनुबंध किया गया। उसके द्वारा अलग-अलग दिनांक में चैक एवं कैश के माध्यम से करीब 15 लाख 35 हजार रूपए सुशील दुबे को दिये गए थे। 9 वर्ष हो जाने पर भी सुशील दुबे ने उक्त 25 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री उसके नाम पर नहीं की है। जब बात करो तो सुशील द्वारा कहा जाता है मैंने तुम्हारी जमीन बेच दी है। रिपोर्ट करोगे तो जान से मार देंगे। पीडि़त ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

टी20 वर्ल्ड कप में बाबर आजम ने अपनी बल्लेबाजी से आलोचकों को दिया करारा जवाब; अमेरिका के खिलाफ खेली करियर की सबसे तेज पारी, बनाया अनोखा व्यक्तिगत रिकॉर्ड

Wed Feb 11 , 2026
कोलंबो | टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अमेरिका के खिलाफ अपने टी20 वर्ल्ड कप करियर की सबसे आक्रामक पारी खेलकर इतिहास रच दिया। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर बाबर ने 143.75 के स्ट्राइक रेट से 32 गेंदों में 46 […]

You May Like