गुलाबी साड़ी में कृति खरबंदा का जलवा

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा ने गुलाबी साड़ी में अपना जलवा बिखेर दिया।

कृति खरबंदा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर गुलाबी साड़ी में कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई।

कृति हर अंदाज़ में बेहद सुंदर और गरिमापूर्ण नज़र आईं, और उनकी दिल को छू लेने वाली कैप्शन ने इस पल को और भी खास बना दिया,कहानियों को पासपोर्ट की ज़रूरत नहीं होती, उन्हें सिर्फ दिल चाहिए होता है।

फैंस ने कृति की तारीफों की बाढ़ ला दी, लेकिन सबसे ज़्यादा ध्यान खींचा उनके पति पुलकित सम्राट के प्यारे से कमेंट ने ‘प्रिटी खरबंदा’। इस सिंपल लेकिन दिल छू लेने वाले कमेंट ने फैंस का दिल जीत लिया और सभी उनकी बॉन्डिंग की तारीफ करने लगे।

Next Post

कड़ी धूप में महारानी 4 की शूटिंग कर रही हैं हुमा कुरैशी

Tue May 6 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी अपनी आने वाली वेबसीरीज महारानी 4 की शूटिंग कड़ी धूप में भोपाल में कर रही हैं। हुमा कुरैशी ने वेबसीरीज महारानी के तीन पार्ट में काम किया है। अब इसका चौथा सीजन आने वाला है। महारानी सीरीज में हुमा ने रानी भारती का किरदार […]

You May Like