इंदौर: लगातार बारिश के बीच सुबह एमजी रोड स्थित होटल सम्मान का ऊपरी हिस्सा भरभराकर गिर गया. गनीमत रही कि हादसे के वक्त न तो नीचे कोई राहगीर था और न ही दुकानों में आवाजाही, जिससे जनहानि टल गई.
होटल के नीचे कई दुकानें स्थित हैं, लेकिन सुबह का समय होने के कारण सभी बंद थीं. अगर यह हादसा दिन के व्यस्त समय में होता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. होटल में उस वक्त कई गेस्ट ठहरे हुए थे, जिन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. प्रशासन ने ऐहतियातन भवन की जांच कराने की बात कही है.
