दौड़ कर संदेश: पुलिस की मैराथन में 2300 से अधिक शहरवासी हुए शामिल

इंदौर: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदौर पुलिस ने रविवार सुबह रन फॉर अवेयनेस, रन फॉर लाइफ नाम से जागरूकता मैराथन का आयोजन हुआ. नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई इस दौड़ में युवाओं, बच्चों, महिलाओं समेत शहर के 2362 से अधिक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशे से दूरी हैं जरुरी का संदेश जन-जन तक पहुँचाया.

मैराथन को एडिशनल कमिश्नर अमित सिंह और एडिशनल कमिश्नर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने फ्लैग ऑफ किया. दौड़ में 5 किमी नेहरू स्टेडियम से होल्कर कॉलेज होकर वापस और 10 किमी नेहरू स्टेडियम से राजीव गांधी प्रतिमा होकर लौटते हुए की दो श्रेणियाँ रखी गई थीं. कार्यक्रम की शुरुआत में सभी प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई.

इस मौके पर डीसीपी हंसराज सिंह, डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी, डीसीपी मुख्यालय प्रकाश परिहार, एडिशनल डीसीपी रामस्नेही मिश्रा, आलोक शर्मा व राजेश दंडोतिया सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे और खुद भी दौड़ में शामिल होकर नशामुक्त समाज का संदेश दिया. दौड़ के समापन पर सभी प्रतिभागियों को एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया द्वारा प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए.

Next Post

विदिशा में हादसे को दावत दे रहे जर्जर भवन, प्रशासन की अनदेखी, बढ़ा खतरा

Sun Jul 27 , 2025
विदिशा। शहर में बड़ी संख्या में ऐसे पुराने और जर्जर मकान मौजूद हैं, जिनकी उम्र पूरी हो चुकी है, फिर भी उनमें लोग रह रहे हैं और व्यापार कर रहे हैं। बारिश के मौसम में इन भवनों के गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है, जिससे न केवल मकान में […]

You May Like