बालक येसु की वार्षिक भक्ति के 29वें महोत्सव का शुभारंभ

जबलपुर। नेपियर टाउन स्थित होली ट्रिनिटी चर्च में बालक येसु के पवित्र तीर्थस्थल पर वार्षिक भक्ति के 29वें महोत्सव का ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ हुआ। जबलपुर धर्मप्रान्त के पूर्व धर्माध्यक्ष जेराल्ड अलमेडा ने पवित्र ध्वज फहराया और ख्रीस्तयाग अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को नम्रता, प्रेम, क्षमा और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रभु येसु ने विनम्रता का उदाहरण प्रस्तुत किया और सभी को एक-दूसरे के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करने की सीख दी। वर्ष 1998 में स्थापित बालक येसु के इस तीर्थस्थल पर नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन के दौरान 3 से 10 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से पावन ख्रीस्तयाग, नवीना प्रार्थना और आराधना होगी। 11 अक्टूबर को बालक येसु के सम्मान में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। तीर्थस्थल की आकर्षक साज-सज्जा की गई है और श्रद्धालु दीप में तेल अर्पित कर अपनी मन्नतें एवं प्रार्थनाएं कर रहे हैं। पल्ली पुरोहित फादर जॉन वॉल्टर खालको ने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Next Post

SMART Bazaar ने 'त्योहार रेडी सेल' की घोषणा की

Thu Oct 1 , 2026
SMART Bazaar 2 से 7 अक्टूबर 2026 तक अपनी ‘त्योहार रेडी सेल’ के साथ त्योहारों के मौसम की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ग्राहक फैशन, होम डेकोर, गिफ्टिंग, ग्रोसरी, होमवेयर और त्योहारों की ज़रूरी चीज़ों पर शानदार ऑफ़र और बेहतरीन वैल्यू की उम्मीद कर सकते हैं—सब कुछ […]

You May Like