
जबलपुर: स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकौशल स्वशासी अग्रणी महाविद्यालय द्वारा महाविद्यालय के हिंदी स्नातकोत्तर कक्षा के विद्यार्थियों हेतु ”करियर काउंसलिंग सत्र” का आयोजन किया गया। जिसमें प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय समन्वयक, स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना, जबलपुर संभाग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये वर्तमान समय में उपलब्ध विभिन्न करियर संभावनाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा एवं शोध के अवसरों की जानकारी प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुसार सही करियर का चयन करने की प्रेरणा दी एवं डिजिटल युग में नई तकनीकों के महत्व एवं स्किल डेवलपमेंट की आवश्यकता के बारे में विस्तुत जानकारी दी। इस अवसर पर लल्लाबाई लोधी, डॉ. महेन्द्र कुशवाहा, डॉ. तरुणेन्द्र साकेत, हरीश झारिया, सुषमा मौर्य, रंजना ब्रम्हवंशी के साथ स्नातकोत्तर कक्षा के लगभग 64 विद्यार्थी उपस्थित रहें।
परीक्षा की तैयारी के लिए दिए टिप्स
डॉ. तृप्ति उकास द्वारा विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स प्रदान किये गये। जिसमें उन्होनें बताया कि विद्यार्थी परीक्षा हेतु सही योजना बनाये, समय प्रबंधन, नोट्स एवं पुनरावृत्ति के साथ आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच रखे। जिससे निश्चय ही परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। सफलता अनुशासन और आत्मविश्वास से मिलती है। यदि विद्यार्थी नियमित रुप से अध्ययन करें और सकारात्मक सोच बनाए रखे तो सफलता निश्चित मिलेगी।
