
नयी दिल्ली, 9 सितंबर (वार्ता) कौशल एवं उद्यमशीलता विकास मंत्रालय के तत्वावधान में लखनऊ में 16-17 सितंबर को कौशल महोत्सव आयोजित किया जा रहा है जिसमें 100 से अधिक नियोक्ता भाग लेंगे।
मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया , ‘कौशल महोत्सव 2025 इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा, लॉजिस्टिक्स और प्रबंधन जैसे उद्यमों में कार्यरत 100 से ज़्यादा शीर्ष नियोक्ता हज़ारों अवसरों के साथ लखनऊ आ रहे हैं। ‘ इसमें देश भर से प्रतिभाओं के शामिल होने की उम्मीद है।
मंत्रालय का कहना है कि हर हुनर को एक अवसर, हर सपने को एक मंच मिले, इस उद्येश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन भारत के कोने-कोने से प्रतिभाओं के लिए अवसर प्रदान करेगा।
