
सिंगरौली, जिला मुख्यालय स्थित बड़े हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित दीनानाथ तिवारी का निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर फैल गई।
बताया जा रहा है कि पंडित दीनानाथ तिवारी पिछले लगभग 20 दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने लंबे समय तक बड़े हनुमान मंदिर में मुख्य पुजारी के रूप में अपनी सेवाएं दीं और धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। अपने सरल स्वभाव, धार्मिक ज्ञान और समर्पित सेवा के कारण वे श्रद्धालुओं के बीच अत्यंत सम्मानित थे।
उनके निधन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
