रीवा:जिले की कानून व्यवस्था में कसावट लाने के लिये पुलिस अधीक्षक डा. गुरकरण सिंह ने कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया है. शहर के थाना प्रभारी भी प्रभावित हुए है. ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थ थाना प्रभारियों को शहर के थानों की कमान सौपी गई है. कार्यवाहक निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक 19 बदले गये है. समान थाना प्रभारी विजय सिंह को गोंविंदगढ़ थाने की कमान सौपी गई है. वही हाल ही में चोरहटा से स्थानान्तरित होकर सेमरिया पहुंचे आशीष मिश्रा को समान थाना प्रभारी बनाया गया है.
पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक सुशीला साकेत को अजाक थाना प्रभारी की कमान दी गई है. इसी तरह पुलिस लाइन में पदस्थ ऊषा सोमवंशी को प्रभारी महिला सुरक्षा शाखा बनाया गया है. पुलिस लाइन में पदस्थ उपनिरीक्षक मनोज गौतम को शहर के मध्य स्थित अमहिया थाना प्रभारी बनाया गया है. जबकि यहा से शिवा अग्रवाल को थाना सेमरिया का प्रभारी बनाया गया है.
जनेह थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल को पनवार थाना प्रभारी, गोविंदगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौर को थाना प्रभारी जवा बनाया गया है. लम्बे समय से गुढ़ थाने में पदस्थ शैल यादव को लालगांव चौकी प्रभारी बनाया गया है. पुलिस लाइन में पदस्थ पुष्पेन्द्र यादव को गुढ़ थाने की कमान सौपी गई है. सिरमौर थाने में पदस्थ दीपक तिवारी को थाना प्रभारी सगरा, जबकि सगरा से अंकिता मिश्रा को हटाकर बिछिया थाने का प्रभारी बनाया गया है. प्रवीण उपाध्याय पनवार थाना प्रभारी को जनेह थाने की कमान सौपी गई है. लालगांव चौकी प्रभारी प्रशांत शुक्ला को इनाम देते हुए थाना प्रभारी सिरमौर बनाया गया है. लम्बे समय से बिछिया थाने में पदस्थ मनीषा उपाध्याय को सिविल लाइन थाने की कमान सौपी गई है. जवा में पदस्थ शैलेन्द्र सिंह को थाना सोहागी, मिथिलेश यादव को थाना समान पदस्थ किया गया है
