ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने बनाये तीन विकेट पर 96 रन

पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) 06 मार्च (वार्ता) एलिस पेरी (नाबाद 43) और ऐनाबेल सदरलैंड (चार विकेट/नाबाद 20) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने शुक्रवार को खेले जा रहे एकमात्र दिन रात्रि टेस्ट मैच में भारत को 198 के स्कोर पर रोकने के बाद पहले दिन का खेल समाप्त होने की समय तीन विकेट पर 96 रन बना लिये है। हालांकि वह अभी भी भारत के पहली पारी में बनाये गये स्कोर से 102 रन पीछे है।

गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने भारतीय टीम को 198 के स्कोर पर रोक दिया था। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उसने 31 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। जॉर्जिया वॉल (दो) को सयाली सातघरे ने बोल्ड आउट किया। फीबी लिचफील्ड (नौ) को क्रांति गौड़ ने अपना शिकार बनाया। 20वें ओवर में सातघरे ने कप्तान एलिसा हीली (13) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया। स्टम्प के समय ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट पर 96 रन बना लिये है। एलिस पेरी (नाबाद 43) और ऐनाबेल सदरलैंड (नाबाद 20) क्रीज पर मौजूद है। भारत के लिये सियाली सातघरे ने दो विकेट लिये। क्रांति गौड़ ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

डिनर के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 14 रन जोड़कर अपने दोनों विकेट गंवा दिये। सायली सातघरे (सात) को सदरलैंड ने आउट किया। इसके बाद 63वें ओवर की चौथी गेंद पर डार्सी ब्राउन ने क्रांति गौड़ (एक) को आउटकर 198 के स्कोर पर भारतीय पारी का अंत कर दिया। काश्वी गौतम ने 54 गेंदों में तीन चौकों की मदद से नाबाद 34 रन बनाये।

आज यहां इससे पहले जेमिमाह रॉड्रिग्स (52) और शेफाली वर्मा (35) की जूझारू पारियों के दम पर भारतीय महिला टीम ने डिनर तक आठ विकेट पर 184 रन बनाये थे। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करनी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पांचवें ही ओवर में 18 के स्कोर पर स्मृति मंधाना (चार) का विकेट गंवा दिया। उन्हें लूसी हैमिल्टन ने आउट किया। इसके बाद शेफाली वर्मा और प्रतिका रावल ने पारी को संभालने का प्रयास किया। 16वें ओवर में ऐनाबेल सदरलैंड ने शेफाली वर्मा (35) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। प्रतिका रावल (18) को भी सदरलैंड ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर आउट किया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे भारतीय बल्लेबाज नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहे। कप्तान हरमनप्रीत कौर (19), दीप्ति शर्मा (सात), ऋचा घोष (11) और स्नेह राणा (पांच) रन बनाकर आउट हुई। जेमिमाह रॉड्रिग्स ने भारत के लिए सर्वाधिक 52 रनों की पारी खेली। उन्होंने 84 गेंदों का सामना किया और सात चौके लाये।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से ऐनाबेल सदरलैंड ने चार विकेट लिये । लूसी हैमिल्टन को तीन विकेट मिले। डार्सी ब्राउन और एश्ले गार्डनर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

 

 

Next Post

दोहरा हत्याकांड: सीहोर के धर्मपुरी में ताऊ ने की भतीजे-भतीजी की नृशंस हत्या।

Fri Mar 6 , 2026
सीहोर /आष्टा। ग्राम धर्मपुरी में शुक्रवार की सुबह एक अधर्मी व्यक्ति ने विवाद के चलते अपने ही छोटे भाई के दो बच्चों की लाठियों से पीट- पीटकर नृशंस हत्या कर दी. घटना के वक्त दोनों भाई बहन बाइक से परीक्षा देने जा रहे थे तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे […]

You May Like