पत्नी-सास को पीटा, घर से निकाला

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत मोहनिया मेें खमरिया फैक्ट्री कर्मचारी ने पत्नी, सास के साथ मारपीट कर दोनों को घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक पिंकी सोंधिया निवासी मोहनिया ग्रीन परियट फेस 2 रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी के 20 साल हो गए है। पति खमरिया फैक्ट्री में काम करते है।

काम करने के बाद शाम को घर आकर रोजाना शराब पीते है शराब पीकर लडाई झगडा कर रहे थे इसलिए वे करीब 15 दिन पहले अपने मायके गई थी। रविवार को वापिस घर लाई थी। पति नरेश सोंधिया पिता स्व. महेश प्रसाद सोंधिया 47 वर्ष के द्वारा झगडा कर उसे घर से भगा दिया गया।

उक्त बात की जानकारी उसने अपनी माँ श्रीमती कुसुम बाई रैकवार , चाचा खूबचंद रैकवार एवं भाई राजू रैकवार को दी। इसके बाद उन्हे अपने साथ लेकर घर गए जो घर जाकर समझाइश देने का प्रयास करने लगे तभी नरेश ने उसके साथ मारपीट कर चोट पहुंचा दी। मां बीच बचाव करने लगी तो उनके साथ भी झूमाझपटी की और घर से निकाल दिया

Next Post

फ्रीगंज में नए फोरलेन ब्रिज की तैयारी तेज, फुटओवर ब्रिज हटाया

Tue Jan 6 , 2026
उज्जैन: फ्रीगंज ओवरब्रिज के समानांतर प्रस्तावित नए फोरलेन ब्रिज के निर्माण की तैयारियों के तहत रेलवे ने अपने हिस्से का अहम कार्य पूरा कर लिया है. सोमवार को ब्रिज पर आवागमन बना रहा.नवभारत ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था कि 5 जनवरी सोमवार को पुराने फुटओवर ब्रिज को पूरी […]

You May Like