शादी समारोह में आए युवक पर चाकू से हमला, पीठ पर वार कर आरोपी फरार

भोपाल। शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे एक युवक पर अज्ञात बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया. हमलावर वारदात के बाद फरार हो गया. कजलीखेड़ा थाने में मामले की शिकायत की गई. पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय फरियादी दीप वंशकार निवासी कजलीखेड़ा ने शिकायत दर्ज कराई है. दीप ने पुलिस को बताया कि वह अपने मामा के घर शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार को देर रात गया था. फरियादी घर के बाहर खड़ा था, तभी पीछे से आए अज्ञात बदमाश ने उसकी पीठ में चाकू से हमला कर दिया. आरोपी मौके से फरार हो गया. रात के समय अंधेरा होने के चलते कोई भी आरोपी को पहचान नहीं सका. कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

सौतेले पिता पर छुरी से जानलेवा हमला करने वाला फरार वारंटी गिरफ्तार

Thu Jun 18 , 2026
भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अपने सौतेले पिता पर छुरी से जानलेवा हमला किया था. वारदात के बाद से वह फरार हो गया था. पुलिस ने आरोपी के पास से छुरी भी बरामद कर ली है. पुलिस […]

You May Like