
भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अपने सौतेले पिता पर छुरी से जानलेवा हमला किया था. वारदात के बाद से वह फरार हो गया था. पुलिस ने आरोपी के पास से छुरी भी बरामद कर ली है.
पुलिस के मुताबिक 15 जून को देर रात आरोपी गोलू ने अपने सौतेले पिता बबलू के घर पहुंचकर पुरानी रंजिश को लेकर गालियां दी. इस दौरान आरोपी ने बब्लू की गर्दन व कान पर छुरी से हमला कर दिया. हमले में बब्लू लहुलुहान हो गया और इलाज के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया गया. मौके से फरार गोलू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से मिली छुरी को भी बरामद कर लिया है. 15 जून को फरियादी बल्लू उर्फ तुलसी राम विश्वकर्मा (44) निवासी बाग दिलकुशा ने शिकायत दर्ज कराई. बब्लू ने पुलिस को बताया कि उसने करीब 16 साल पहले आरती कुशवाहा से आर्य समाज मंदिर से विवाह किया था. आरती कुशवाहा का अपने पहले पति बंटी कुशवाहा से तलाक हो चुका था. आरती की अपने पहले पति बंटी कुशवाहा से दो लडकियां और एक लडका है. आरती ने बब्लू के साथ शादी करने के बाद अपनी बडी लडकी मुस्कान को सांथ लेकर आई थी. एक साल बाद दूसरी लडकी महक को भी आरती का पहला पति बंटी कुशवाहा उसके पास छोड गया. महक और मुस्कान का पालन पोषण कर बब्लू ने दोनों लडकियों की शादियां कर दी है. दोनों लडकियां अपने-अपने ससुराल में रहती है. आरती का लडका गोलू कुशवाहा इस बात से बब्लू से नाराज रहता था रंजिश रखता है.
