सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आए युवक की मौत

भोपाल। सड़क पर पैदल जा रहे एक युवक की ट्रक के चपेट में आने से मौत हो गई. गुरुवार को खजूरी सड़क थाना पुलिस ने शव को पीएम के लए भेजा. मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आरोपी ट्रक चालक की तलाश में पुलिस जुटी है.

जानकारी के मुताबिक नीलेश यादव (30) एक पेट्रोल पंप पर काम करता था. गुरुवार को नाइट ड्यूटी के बाद नीलेश अपने घर की तरफ पैदल जा रहा था. इस दौरान खजूरी सड़क थाने के पास से जब वह जा रहा था. तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने नीलेश को चपेट में ले लिया. हादसे में नीलेश की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी ट्रक चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया. आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है. शव को पीएम के लिए रवाना कर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

बाइक टकराने के विवाद में नाबालिग लड़के पर तीन बदमाशों ने किया हमला

Thu Jun 18 , 2026
भोपाल। कमला नगर थाना क्षेत्र में एक 17 साल के नाबालिग लड़के पर तीन बदमाशों ने मिलकर ब्लैड से हमला कर दिया. इस हमले से घायल नाबालिग को लहुलूहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है. पुलिस ने मामला सामने आने पर आरोपियों के खिलाफ […]

You May Like