महाराष्ट्र निकाय चुनाव: भाजपा-महायुति की प्रचंड जीत पर खण्डेलवाल ने दी बधाई

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने महाराष्ट्र निकाय चुनावों में भाजपा-महायुति गठबंधन को मिली प्रचंड जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह विजय जनता के अटूट विश्वास, सुशासन और विकासोन्मुखी राजनीति की स्पष्ट अभिव्यक्ति है। महाराष्ट्र की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल और डबल इंजन सरकार को ऐतिहासिक जनादेश दिया है।

खण्डेलवाल ने कहा कि शहरी विकास, बुनियादी ढांचा, स्वच्छता, जल आपूर्ति और डिजिटल सेवाओं में हुए ठोस सुधारों का लाभ सीधे नागरिकों तक पहुंचा है, जिसका असर चुनाव परिणामों में दिखा। उन्होंने कांग्रेस और ठाकरे बंधुओं की नकारात्मक व परिवारवादी राजनीति को जनता द्वारा नकारे जाने की बात कही। साथ ही मध्यप्रदेश सहित सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम की सराहना करते हुए इस जीत को संगठनात्मक मजबूती का परिणाम बताया।

Next Post

संदिग्ध मौत के बाद कर्रापुर में चक्काजाम, विधायक प्रदीप लारिया के हस्तक्षेप से खुला जाम

Fri Jan 16 , 2026
सागर। सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्रापुर पुलिस चौकी निवासी बृजेन्द्र ठाकुर पिता राजाराम ठाकुर की संदिग्धावस्था में हुई मृत्यु के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने न्याय की मांग को लेकर कर्रापुर में चक्काजाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया तत्काल […]

You May Like

मनोरंजन