संदिग्ध मौत के बाद कर्रापुर में चक्काजाम, विधायक प्रदीप लारिया के हस्तक्षेप से खुला जाम

सागर। सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्रापुर पुलिस चौकी निवासी बृजेन्द्र ठाकुर पिता राजाराम ठाकुर की संदिग्धावस्था में हुई मृत्यु के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने न्याय की मांग को लेकर कर्रापुर में चक्काजाम कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया तत्काल चक्काजाम स्थल पर पहुँचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली। परिजनों ने विधायक के समक्ष मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग रखी। विधायक श्री लारिया ने तत्काल प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मृतक का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल (PM Panel) से कराया। साथ ही, उन्होंने पुलिस प्रशासन को घटना की बारीकी और निष्पक्षता से जांच करने के कड़े निर्देश दिए ताकि सत्य सामने आ सके।विधायक श्री लारिया की त्वरित सक्रियता, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय और समझाइश के बाद प्रदर्शनकारी नागरिक शांत हुए और चक्काजाम समाप्त किया गया।

Next Post

भाई के हत्यारे को मिली उम्रकैद

Fri Jan 16 , 2026
रीवा। सिटी कोतवाली थाना अन्तर्गत भाई की हत्या करने वाले आरोपी को न्यायालय ने आजीवन कारावास और 10 हजार रूपये के अर्थदंड से दंडित किया है. गवाहों के मुकर जाने के बावजूद साक्ष्यों के आधार पर दोष सिद्ध हुआ. जानकारी के मुताबिक 10 और 11 जनवरी 2025 की दरमियानी रात […]

You May Like