
धार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा अनुरूप एवं क्षेत्रीय सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर के नेतृत्व में फिट इंडिया मूवमेंट के अपने साकार करने एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 15 अक्टूम्बर से 25 दिसम्बर 2025 के मध्य किया जाना था। जिसका सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन रविवार को उदय रंजन खेल मैदान में आयोजित किया गया। सांसद खेल महोत्सव में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ सुमेरसिंह सोलंकी,कार्यक्रम संयोजक केंद्रीय राज्यमंत्री क्षेत्रीय सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर राज्यसभा सांसद डॉ कविता पाटीदार, भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती विधायक श्रीमती नीना वर्मा समेत प्रशासनिक अधिकारी खेल अधिकारी एवं कर्मचारी मंचासीन रहे।अतिथि डॉ सुमेर सिंह सोलंकी और डॉ कविता पाटीदार ने पीएम के खेलो इंडिया, फिट इंडिया अभियान को गति देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली स्पर्धाओं में खेल भावना और कौशल दिखाने पर खिलाडि?ों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम संयोजक व क्षेत्रीय सांसद केन्द्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि खेलों से अनुशासन आता है। नेतृत्व क्षमता और समन्वय जैसी कलाओं का विकास होता है। खेल सिर्फ प्रतियोगिताएं ही नहीं बल्कि स्वस्थ समाज के निर्माण में भी भूमिका निभाते हैं। इससे शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इन्हीं उद्देश्यों के साथ खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी के द्वारा फिट इंडिया मुवमेंट की संकल्पना की गई है।
इसी को साकार करने के उद्देश्य से खेल महोत्सव सहित अन्य गतिविधियां आयोजित हो रही है।
