कुंभराज में दिव्यांग प्रमाण-पत्र के लिए लगा शिविर

गुना।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंभराज में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वस्थ केंद्र कुंभराज में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत दिव्यागजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं UDID कार्ड बनाए गए जिसमें 89 दिव्यागंजन उपस्थित हुए। दिव्यांग शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड से डॉ आर एस भाटी, डॉ आकांक्षा पांडेय, डॉ रामेश्वर मीणा, डॉ योगेश द्विवेदी, डॉ रितेश कंसल डॉ राहुल रघुवंशी ऑडियोलॉजिस्ट दीपचंद सैनी उपस्थित रहे , मुख्य नगरपालिका अधिकारी अशोक कुमार पटेल,डॉ सौम्या बाजपेई ,सामाजिक सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह किरार , ऐ आर आई प्रमोद शर्मा एवं नगर परिषद कुंभराज के कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर शिविर को सफल बनाया।

Next Post

भारी बारिश में सीधी जिले में बह गई सड़क 

Thu Jul 17 , 2025
सीधी।जिले में लगातार हो रही भारी बारिश में आज सुबह जिले के जनपद पंचायत सिहावल अन्तर्गत ग्राम पंचायत पोखादौर क्षेत्र की राजडिहा से मालिखम पहुंच मार्ग में ग्राम गोडहा में तलब के पास भारी बारिश एवं जलभराव के कारण सड़क बह गई। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy […]

You May Like