कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस: ग्रामीण विकास ही विकसित प्रदेश कि आधारशिला: मुख्य सचिव

भोपाल। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा कि विकसित प्रदेश की नींव ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास और अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण पर टिकी है। उन्होंने कलेक्टरों और मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को हितग्राहीमूलक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्वच्छता व पर्यावरण अभियानों में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन ग्रामीण विकास सत्र में मुख्य सचिव ने सुशासन और अंत्योदय को सफलता का आधार बताया। अपर मुख्य सचिव दीपाली रस्तोगी ने मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के तहत जबलपुर, इंदौर, नीमच और पन्ना के 14 ग्रामों के चयन की जानकारी दी। उन्होंने लखपति दीदी अभियान को और सशक्त बनाने की आवश्यकता जताई।

सत्र में विजन डॉक्यूमेंट 2047, जलगंगा संवर्धन और पंचायतों के राजस्व सुदृढ़ीकरण पर चर्चा हुई। विभिन्न जिलों के कलेक्टरों ने अपने नवाचार प्रस्तुत किए, जिनमें खंडवा की आत्मनिर्भर गौशाला, रायसेन का जलगंगा अभियान और सीधी का बेलहा डैम पुनर्जीवन प्रमुख रहे।

Next Post

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed Oct 8 , 2025
रीवा। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ अमहिया पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पीडि़ता ने आरोपी रूपेश कुशवाहा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रेम जाल में […]

You May Like