कुएं में मिला टेंट हाउस कर्मचारी का शव

दतिया: कोतवाली थाना क्षेत्र के राधा सागर पूर्व पार्षद के मकान के सामने स्थित खेत के कुएं में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान रिछरा फाटक गेट के बाहर रहने वाले 50 वर्षीय संजू साहू के रूप में हुई है।

संजू साहू तीन दिन पहले सुबह टहलने के लिए घर से निकला था और उसके बाद से लापता था। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। मृतक एक टैंट हाउस में काम करता था।

Next Post

रेलवे ट्रैक पर मिली बैंक कर्मचारी की सिर कटी लाश

Wed Mar 12 , 2025
शिवपुरी: रेलवे ट्रैक पर एक बैंक कर्मचारी की सिर कटी लाश मिली है। दरअसल, उसकी शादी की बात चल रही थी लेकिन सरकारी नौकरी वाला लड़का मिलने पर लड़की वालों ने रिश्ता तोड़ दिया था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। शिवपुरी के पिपरसमा ब्रिज के पास रेलवे ट्रैक […]

You May Like