शिवपुरी: रेलवे ट्रैक पर एक बैंक कर्मचारी की सिर कटी लाश मिली है। दरअसल, उसकी शादी की बात चल रही थी लेकिन सरकारी नौकरी वाला लड़का मिलने पर लड़की वालों ने रिश्ता तोड़ दिया था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
शिवपुरी के पिपरसमा ब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की सिर कटी लाश मिली है। मृतक की पहचान महल कॉलोनी निवासी आकाश रजक(25) के रूप में हुई है। आकाश एसबीआई बैंक में अस्थाई कर्मचारी था। आकाश बीती रात से लापता था, जिसके बाद उसकी रेलवे ट्रेक पर लाश मिली।
