गंगोत्री मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार खाई में गिरने से दो घायल, एक लापता

देहरादून 02 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री मार्ग पर बुधवार देर रात एक मोटरसाइकिल के गहरी खाई में गिरने से दो लोग घायल हो गये और एक व्यक्ति लापता है। मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद दो व्यक्तियों को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर लिया गया, जबकि तीसरा व्यक्ति लापता है। अंधेरा होने के कारण उसको खोजा नहीं जा सका। गुरुवार सुबह लापता व्यक्ति की तलाश फिर से शुरू की गई है।

उत्तरकाशी जिला आपातकालीन प्रबंधन केंद्र प्रभारी शार्दूल गुसांई ने बताया कि बुधवार रात लगभग 11:10 बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भैरवघाटी से लगभग तीन कि.मी. आगे गंगोत्री की ओर मोटरसाइकिल संख्या यूपी-20 एएन-7785 दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ गंगोत्री एवं 108 एम्बुलेंस को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। घटना स्थल पर ज्ञात हुआ कि मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति सवार थे, जिनमें दो व्यक्ति सुरक्षित हैं तथा एक व्यक्ति सुरेश लामा (26) पुत्र कुलबहादुर निवासी नेपाल, हाल निवासी हिमाचल प्रदेश, लगभग 200–300 मीटर गहरी खाई में गिरने से लापता बताया जा रहा है। उक्त तीनो व्यक्ति सीमा सड़क संगठन 72 में भैरवघाटी में कार्यरत बताए गए है।

श्री गुसाई ने बताया कि पुलिस एवं राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) द्वारा कल रात ढाई बजे तक खोज एवं बचाव अभियान संचालित किया गया, किन्तु लगातार वर्षा एवं अंधेरा होने के कारण लापता व्यक्ति का पता नहीं चल सका। प्रतिकूल परिस्थितियों के दृष्टिगत रात्रि में अभियान स्थगित किया गया। अब आज सुबह पुनः उक्त टीम द्वारा खोज एवं बचाव अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है।

 

 

 

Next Post

बोस्निया-हर्जेगोविना को 2-0 से हराकर अमेरिका ने किया राउंड ऑफ 16 में प्रवेश

Thu Jul 2 , 2026
कैलिफोर्निया (अमेरिका) 02 जुलाई (वार्ता) मेजबान अमेरिका की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप के राउंड ऑफ 32 में बोस्निया-हर्जेगोविना को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बना ली है। फोलारिन बालोगुन ने हाफ टाइम से ठीक पहले अमेरिका के लिए निर्णायक गोल […]

You May Like